मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बिगड़े हालात, अब इन जिलों पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

MP Flood: मध्यप्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है। जिसके लिए मौसम विभाग ने सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल और पांढूर्णा को लेकर बाढ़ का रेड अलर्ट जारी किया है।मध्य प्रदेश के कई इलाके ऐसे हैं जहां  बारिश नहीं हो रही है.. तो कई इलाके ऐसे हैं जहां बारिश ने  बाढ़ जैसे हालात बना दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा।

इन चार जिलों में बाढ़ का खतरा

एमपी के सिवनी छिंदवाड़ा, बैतूल और पांढूर्णा में लगातार बारिश के कारण बाढ़ का खतरा बन गया है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में बाढ़ का रेड अलर्ट जारी किया है। सिवनी जिले में सुबह से लेकर बारिश हो रही है। करीब 9 घंटे की बारिश में 4 इंच से ज्यादा बारिश हुई है।

सिवनी के संजय सरोवर भीमगढ़ बांध के पांच गेट खोले गए हैं। बांध का गेट खोलने से आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बन गया है। ऐसे ही छिंदवाड़ा में भी रुक-रुक बारिश हो रही है। शहर के निचले इलाकों में जोरदार बारिश से घरों में पानी घुस गया है।  जिससे जिले में बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं।

Read More Articles