उज्जैन रेप कांड : महिला से दुराचार के मामले ने पकड़ा सियासी तूल CM मोहन का बड़ा बयान यहां कानून का राज, दोषी बख्शा नहीं जाएगा

by atul kumar bari:भोपाल : मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन में महिला से दुराचार के मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। फुटपाथ पर दिनदहाड़े दुष्कर्म की चर्चा प्रदेश भर में ही नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही है। लगातार हो रही सियासी बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा। सीएम ने इस पर सियासत करने वालों को भी कड़ा जवाब दिया है। कहा कि कोई भी राजनीति करता है तो उसे पहले अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए।

दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज खजुराहो एयरपोर्ट पर सिक्किम के पाक्योंग में शहीद हुए कटनी के हरदुआ गांव निवासी प्रदीप पटेल की पार्थिव देह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने भोजपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में उज्जैन में हुई दुष्कर्म घटना पर भी बयान दिया। सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सुशासन का राज है। कोई भी राजनीति करता है,तो उसे पहले अपने गिरेबान में झंकार देखना चाहिए। वो उनके राज्यों की बात संभाल लें तो समझ मे आता है। कलकत्ता की घटना पर उनका मुंह नहीं खुलता। हम सब कानून से बंधे हुए हैं। जहां भी ऐसी कोई घटना होगी, सरकार कड़ाई से निपटेगी

Read More Articles