रायपुर। बूढ़ातालाब परिसर में बन रहे चौपाटी का विरोध तेज़ हो गया है। आज कांग्रेस पार्षद दल इसका विरोध करेंगे। प्रदर्शन में महापौर एजाज़ ढेबर, कांग्रेस पार्षद सहित बड़ी संख्या में आम जनता इसमें शामिल होंगे। बूढ़ातालाब परिसर में पर्यटन मंडल द्वारा 36 करोड़ की लागत से चौपाटी बनाया जा रहा है।

कल भी आम जनता ने बैनर के ज़रिये इसका विरोध किया था। जल सत्याग्रह करने की चेतावनी भी दी गई थी। अब कांग्रेस पार्षद दल भी विरोध में शामिल हो गए हैं।