सीएम डॉ. मोहन ने पत्नी के साथ मनाया करवा चौथ, शिवराज सिंह ने पानी पिलाकर खुलवाया पत्नी का व्रत, VD शर्मा ने भी की पूजा

भोपाल। आज पूरे देशभर में धूमधाम से करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जैसे राजनीतिक दिग्गजों ने भी धूमधाम के साथ करवा चौथ मनाया और साथ में पूजा की।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मनाया करवा चौथ

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अपने निज निवास में धर्मपत्नी सीमा यादव के साथ करवा चौथ का पर्व मनाया। उनकी पत्नी ने चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा की और पति डॉ मोहन यादव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने पत्नी को जल ग्रहण करवाकर व्रत खुलवाया। इसके पहले पति-पत्नी ने विधि-विधान से निवास पर करवा माता पूजा की। करवा माता की कथा का वाचन हुआ। करवा चौथ का व्रत पति की लम्बी और कष्ट रहित पूर्ण आयु की प्राप्ति के लिए रखा जाता है।

Read More Articles