दिल्ली कैपिटल्स को मिला तूफानी बल्लेबाज, डेब्यू मैच में जड़ा पचासा, 29 गेदों में लगा चुका है शतक

आईपीएल 2024 का 26वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शुक्रवार को खेला गया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। जिससे दिल्ली कैपटिल्स ने 18.1 ओवर में हासिल कर लिया। दिल्ली की 6 मैचों में यह दूसरी जीत है। लखनऊ के खिलाफ इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने डेब्यू है। अपने पहले ही आईपीएल मैच में जेक फ्रेजर ने अर्धशतक जड़ा दिया और टीम को जीताने में बड़ी भूमिका निभाई। 22 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 35 गेंदों में 55 रन बनाए। जिसमें 5 छक्के और 2 चौके शामिल रहें।जेक फ्रेजर ने सबसे कम बॉल में शतक लगाकर क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा था। क्रिस ने 30 गेंदों में आईपीएल में शतक लगाया था। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में सबसे फास्ट सेंचुरी का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के डिविलियर्स के नाम है। उन्होंने 31 गेंदों में शतक पूरा किया था। जेक ने साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए तस्मानिया के खिलाफ यह कारनामा किया। उन्होंने इस मैच में 38 गेंदों पर 125 रन बनाए थे।

Powered by the Tomorrow.io Weather API

Read More Articles