BY:अतुल कुमार बारी
रायबरेली: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। प्रियंका गांधी लगातार दोनों लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की जीत के लिए प्रचार कर रही हैं। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी शनिवार को रायबरेली के गुरुद्वारे पहुंची और माथा टेका।20 मई को रायबरेली और अमेठी सीट पर मतदान होना है। यूपी में सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही है। इंडिया गठबंधन का दावा है, कि जनता महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भाजपा के खिलाफ मतदान करेगी।रायबरेली सीट से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा चुनावी मैदान में हैं। प्रियंका गांधी दोनों सीटों पर जीत के लिए कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना रही है और साथ ही बीजेपी को लगातार निशाने पर ले रही है। इसी बीच प्रियंका लगातार धार्मिक स्थानों पर जाकर माथा टेक रही है और लोगों से मुलाकात कर रही हैं।