करंट लगने से सास-बहू की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर बंद कराए बाजार, लगाया जाम

सवाईमाधोपुर: बामनवास कस्बे की पांच्या की झोपड़ा की ढाणी में शनिवार रात हाईटेंशन विद्युत लाइन टूटने से करंट की चपेट में आने से सास-बहू की मौत हो गई। रविवार सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह साढ़े सात बजे ही लोगों ने कस्बे के बाजार बंद करा दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बाहर जाम लगा दिया। करीब आठ बजे पुलिस-प्रशासन अधिकारियों के साथ विद्युत निगम के अभियंता ग्रामीणों व परिजनों से समझाइश करने पहुंचे। वार्ता के बाद निगम एसई ने मृतक के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपए दिलाने व भाजपा प्रत्याशी रहे राजेन्द्र मीना ने नगरपालिका में संविदा पर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। लाइनमैन को निलम्बित कर दिया गया। तब जाकर सुबह 11 बजे पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू हुई।

Read More Articles