केरल लैंडस्लाइड : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड में कुदरत ने कहर बरपाया है। वायनाड में भीषण बारिश के बीच लैंडस्लाइड (भूस्खलन) हुई है। भूस्खलन में पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं मलबे में सैकड़ों लोगों दबे हुए हैं। इससे मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालात इतने भयावह हैं कि एयरफोर्स को तमिलनाडु से 2 हेलिकॉप्टर रवाना करना पड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 2 बच्चों के साथ पांच लोगों के मौत की पुष्टि हो गई है।