By Atul Kumar Bari:मध्य प्रदेश के भिंड जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक शख्स ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए 8 साल की एक बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म करके 20 रूपए थमा दिए थे। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना भिंड जिले के गोहद कस्बे की बताई जा रही है। आरोपी ने घटना को शनिवार को अंजाम दिया था। वहीं, पुलिस को इस बारे में रविवार को जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला एक फेरीवाला है। आरोपी ने बच्ची को लालच देकर पहले बहलाया फुसलाया। इसके बाद वह बच्ची को अपने घर ले गया और बच्ची से रेप किया। दुष्कर्म की घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को 20 रूपए पकड़ाया। वहीं जब बच्ची के हाथ में उसकी मां ने 20 रूपए देखा तो उससे रूपए के बारें में पूछा। जिसके बाद बच्ची ने पूरी घटना को बताया।