कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन पर बन गई बात? राघव चड्ढा ने दिया ये बड़ा संकेत

आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच गठबंधन का फॉर्मूला क्या सेट हो गया है? इस ओर आप के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने इशारा किया है। उन्होंने रविवार को कहा कि कांग्रेस और उनकी पार्टी दोनों अपनी व्यक्तिगत आकांक्षाओं को अलग रखकर हरियाणा चुनावों के लिए गठबंधन करने की कोशिश कर रहे हैं।

हरियाणा के लिए क्या है AAP का प्लान?

चड्ढा ने कहा कि दोनों दलों के बीच गठबंधन पर आम सहमति नहीं बन पाई है, लेकिन बातचीत ‘सकारात्मक’ दिशा में आगे बढ़ रही है और उन्हें अच्छे नतीजे की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ‘अगर दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद स्थिति नहीं बनती है’ तो आम आदमी पार्टी गठबंधन के वास्ते आगे नहीं बढ़ेगी।

चड्ढा ने कहा, ‘बातचीत सकारात्मक माहौल में हो रही है। दोनों दल अपनी और उम्मीदवार की आकांक्षाओं को अलग रखकर एकजुटता और हरियाणा के लोगों की मांगों को प्राथमिकता देते हुए साथ मिलकर चुनाव लड़ने की दिशा में काम कर रहे हैं।’

कितनी सीट मांग रही है आम आदमी पार्टी?

उन्होंने कहा, ‘सीट बंटवारे को लेकर हर ब्योरे पर टिप्पणी नहीं की जा सकती। दोनों ही दलों की गठबंधन करने की इच्छा है और ऐसा होने की उम्मीद है।’ हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान पांच अक्टूबर को होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। मतगणना आठ अक्टूबर

Read More Articles