By Atul Kumar Bari: रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने बचपन के स्कूली शिक्षक राजेश्वर पाठक से मुलाकात कर भाव विभोर हो गए। उन्होंने अपने स्कूल के दिनों को याद किया और अपने शिक्षक का चरण स्पर्श कर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरूजनों का ही आशीर्वाद है कि मैं यहां तक पहुंच पाया हूँ ऐसा कहते हुए उन्होंने अपने शिक्षक से फिर से आशीर्वाद मांगा और उनके शिक्षक ने भी पूरे दिल से आशीर्वाद दिया।
मुख्यमंत्री साय को स्कूल पढ़ाने वाले 94 वर्षीय शिक्षक राजेश्वर पाठक ने बताया कि जब वे लोयला उच्चतर माध्यमिक शाला कुनकुरी में पढ़ाया करते थे तब मुख्यमंत्री साय छात्र हुआ करते थे। वे बचपन से ही बहुत प्रतिभावान, आज्ञाकारी और विनम्र स्वाभाव के थे। सौम्यता और सरलता उनकी विशिष्ट पहचान थी। जब वे सांसद थे तब भी और मुख्यमंत्री बनने के बाद, जब भी वे मिले तो उनमें वही विनम्रता और वही सम्मान का भाव दिखा जो अद्भुत है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने बचपन के स्कूली शिक्षक से मिलकर किया चरण स्पर्श, हुए भाव विभोर
- Time 24 News
- September 27, 2024
- 6:25 pm

Recent Posts

सेक्स सीडी कांड मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल सीबीआई कोर्ट में हुए पेश, जानें पूरा मामला
March 4, 2025
No Comments

निराशाजनक बजट किसान, महिला, युवाओं के लिए कुछ भी नहीं – विधायक कविता
March 4, 2025
No Comments

Aaj Ka Rashifal 18 January 2024 : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन…
January 18, 2025
No Comments

New Year Horoscope 2025: नया साल किसके लिए होगा खास, किसे मिलेगा पैसा और प्रमोशन, पढ़ें नए साल का राशिफल
December 31, 2024
No Comments
