प्रियंका गांधी ने साधा राज्य और केंद्र पर निशाना,उठाई छत्तीसगढ़ के आदिवासियों की आवाज

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के आदिवासियों को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है, उन्होंने एक्स पर एक ट्वीट किया है, ट्वीट में लिखा कि  आदिवासियों पर अत्याचार करना भाजपा की नीति बन गई है, इसके अलावा क्या कुछ लिखा, जानते हैं.

Chhattisgarh News: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार बीजेपी के ऊपर लगातार हमलावर रहती हैं. एक बार फिर उन्होंने छत्तीसगढ़ के आदिवासियों को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है, उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि पूरे देश में आदिवासियों पर अत्याचार करना भाजपा की नीति बन गई है, जो आदिवासी सदियों से जंगलों के मालिक हैं, उन्हें बेदखल किया जा रहा है ताकि अडानी जी की खदानें चल सकें, इसके अलावा भी उन्होंने बहुत कुछ कहा

प्रियंका गांधी ने साधा निशाना 
कांग्रेस महासचिव और वायनाड से कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ के आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि पूरे देश में आदिवासियों पर अत्याचार करना भाजपा की नीति बन गई है, जो आदिवासी सदियों से जंगलों के मालिक हैं, उन्हें बेदखल किया जा रहा है ताकि अडानी जी की खदानें चल सकें.

क्या छत्तीसगढ़ में संविधान की पांचवी अनुसूची के क्षेत्र समाप्त कर दिये गये हैं? इसके तहत संरक्षित क्षेत्र से आदिवासियों को बेदखल किया जा रहा है, क्या आदिवादियों के जल, जंगल और जमीन के अधिकार और पुरखों की विरासत का फैसला फर्जी प्रक्रियाओं के जरिये होगा?

कांग्रेस की सरकार ने विधानसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया था कि हसदेव अरण्य क्षेत्र में पेड़ नहीं काटे जाएंगे, भाजपा ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया था, लेकिन आज आदिवासियों के विरोध के बावजूद जंगल खाली करने को कहा जा रहा है और विरोध करने पर आदिवासी भाई-बहनों पर अत्याचार किया जा रहा है.

 

Read More Articles