जल्द खात्मे की ओर बढ़ रहा मोर्चा, दो लाख के ईनामी समेत 13 नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर। एसटीएफ एवं कोबरा 210 की संयुक्त कार्यवाही में थाना तर्रेम क्षेत्र के बुड़गीचेरू के जंगल रास्ते से 2.00 लाख रुपए के ईनामी जगरगुण्डा एरिया कमेटी पार्टी सदस्य सहित 3 माओवादी को गिरफ्तार किया गया। माओवादी के कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद बरामद किया गया है।

कोबरा 210 एवं केरिपु 211/एफ की संयुक्त कार्यवाही में थाना आवापल्ली क्षेत्र के चाटलापल्ली के जंगलों से 05 माओवादी को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से विस्फोटक, प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के साहित्य बरामद किया गया।

इसके साथ ही थाना जांगला एवं डीआरजी की संयुक्त कार्यवाही में एरिया डॉमिनेशन के दौरान जांगला मल्लुमपारा जाने के रास्ते से विस्फोटक, प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन की प्रचार प्रसार की सामग्री साहित 5 माओवादी जन मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार किये गए।

Powered by the Tomorrow.io Weather API

Read More Articles